कागजात के नाम पर राशन कार्ड को रद्द करना बंद करें केंद्र सरकार-भाकपा
देश के अंदर अनाज और राशन का है अधिक भंडार--रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर कहां की देश के अंदर आम जनता को राशन देने की शुरुआत आजादी के बाद से शुरू किया गया था जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी का अहम योगदान था आज गरीबों को राशन मिल रहा है लेकिन उस राशन कार्ड को रद्द करने के लिए सरकार तरह-तरह के हथकंडा अपना रही है जिसके तहत आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और भिन्न-भिन्न तरह के कागजात का डिमांड किया जा रहा है नहीं देने और कार्ड नहीं सलेंडर करने पर पर दंड लगाया जा रहा है और उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जा रहा है पलामू जिला के अंदर सैकड़ो लोगों का राशन कार्ड में नाम कट गया और राशन कार्ड को खत्म कर दिया गया अभी भी बचे हुए कार्ड धारी को यह भय सता रहा है कि कहीं राशन कार्ड से मेरा नाम न कट जाए जबकि सरकार के पास राशन की कमी नहीं है राशन गोदाम में सड़ रहा है कई टन सड़े हुए अनाज को जमीन के अंदर जमीन दोह करना पड़ रहा है वही झारखंड के अंदर कई टन चीनी खुला में रहने के कारण बह गया लेकिन गरीबों के बीच वितरण नहीं किया गया वही इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं देश में राशन या अनाज की कमी नहीं है आम जनता जो भी राशन कार्ड के लाइन में खड़ा होकर के राशन लेना चाहता है उसको सरकार निशुल्क राशन दे। अगर राशन देने में किसी प्रकार कागजात और अन्य तरह के भेदभाव किया जाएगा तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाध्य होकर पलामू समहारणालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी। प्रेस बयान में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,अभय कुमार भूइंया, बंशीधर त्रिवेदी आदि थे।






