केंद्रीय कर्मशाला के महाप्रबंधक राकेश रंजन से सीटू प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात
फोटो शिष्टाचार मुलाकात करते
बरकाकाना। केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना के नवनियुक्त महाप्रबंधक राकेश रंजन के पदभार ग्रहण करने के बाद सोमवार को सीटू के दिरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों के साथ उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एनसीओईए के केंद्रीय सदस्य सह संगठन सचिव नेपाल विश्वकर्मा ने महा प्रबंधक का स्वागत करते हुए केंद्रीय कर्मशाला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
सीटू प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को महाप्रबंधक के समक्ष रखा। प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मशाला क्षेत्र में कर्मचारियों एवं आसपास के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति में सुधार, बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्था तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर शीघ्र पहल की आवश्यकता है।
प्रतिनिधि मंडल ने महाप्रबंधक राकेश रंजन से समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया। महाप्रबंधक ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खिरोधर महतो, लखन, भरत विश्वकर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रामप्रीत बेदिया सीटू के प्रतिनिधि एवं केंद्रीय कर्मशाला से जुड़े कर्मचारी नेता मौजूद थे।






