खरगडीहा में धूमधाम व विधि-विधान से हुई भगवान गणेश की पूजा, आज होगा विसर्जन
रांची एक्सप्रेस जमुआ।
जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में सोमवार को भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विधि-विधान के साथ गजानन की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा के दौरान पूरा पंडाल 'जय गणेश, देवा रे देवा' और भगवान गणेश के जयकारों से गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का संदेश देती है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों व समिति का सराहनीय योगदान रहा।
आज हवन-पूजन के साथ दी जाएगी विदाई
समिति ने जानकारी दी कि मंगलवार को विधि-विधान के साथ विशेष हवन-पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन संपन्न होगा।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से हर्ष साव, मिलन साव, सागर साव, रंजन साव, अंश चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित थे।






