BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

डभातु में वरिष्ठ नागरिकों के बीच विधायक ने सहायक उपकरणों का किया वितरण


वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए इस प्रकार की पहल महत्वपूर्ण है : ममता देवी

रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गोला। गोला प्रखंड अंतर्गत डभातु स्थित किसान उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रामगढ़ विधायक ममता देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के बीच छड़ी, वॉकर, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, चश्मा, व्हीलचेयर-कमोड सहित विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया। उपकरण मिलने पर वरिष्ठ नागरिकों में खुशी देखी गई। इस अवसर पर विधायक ने वरिष्ठ महिला-पुरुषों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के लिए इस प्रकार की पहल महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनेश्वर महतो, शिक्षक निहार रंजन, टेकलाल महतो, एलिम्को की टीम सहित कई लोग उपस्थित थे।