BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर बासल थाना में शांति समिति की हुई बैठक


भुरकुंडा। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बासल थाना में परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया व संचालन थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने की। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात को लेकर चर्चा की गई। साथ ही त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील प्रशासन द्वारा की गई। बैठक के दौरान अंचलाधिकारी ने उपस्थित पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे,  वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा पूजा समिति के वॉलींटियर्स के लिए अनिवार्य रूप से पहचान पत्र की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडालों में अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा। थाना प्रभारी अनंत कुमार सिंह ने कहा कि हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। बैठक में विजय मुंडा, राजेंद्र महतो, बाबूलाल साव, आजाद राय, भोला मुंडा, जुगेश महतो, राजन प्रसाद, संतोष मुंडा, राज कुमार मुंडा, उकेश यादव, अमित कुमार, राजेंद्र ठाकुर सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य व बुद्धिजीवी लोग शामिल थे।