BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल मैदान में दिखाएं हुनर : सुधीर मंगलेश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता
रजरप्पा। दुलमी प्रखंड के होहद (खत्रीमारा), सिकनी में आयोजित होहेद प्रीमियर लीग-2026 सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता व मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सुधीर मंगलेश ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकता और खेल भावना को मजबूत करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने और मोबाइल की दुनिया से निकलकर खेल के मैदान में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष सनावर अंसारी, खेल प्रभारी दिगंबर चौधरी, खेल संयोजक रंजीत कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।