BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बिना निबंधन संख्या के पिकअप से 2.0364 घनमीटर लकड़ी जब्त


जामताड़ा। वन विभाग की टीम ने 14 सितंबर की शाम नाला-अमलाचातर मार्ग पर गश्ती के दौरान इंदुरहीड मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए बिना निबंधन संख्या वाले सफेद रंग के एक पिकअप वाहन को जब्त किया। वाहन की जांच के दौरान उसमें पीपल और चिलबिल प्रजाति के तीन बोटा काष्ठ लदे मिले।
वन विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी की कुल मात्रा 2.0364 घनमीटर है। शुरुआती जांच में वाहन चालक या लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिला। इसके बाद वन विभाग ने पिकअप वाहन और उसमें लदी लकड़ी को जब्त कर लिया।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लकड़ी के अवैध परिवहन के मामले में संलिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है। मामले की जांच की जा रही है तथा लकड़ी के स्रोत और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।