BREAKING NEWS

logo

छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 29 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन


छतरपुर : अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर में आगामी 29 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस शिविर में कोई भी योग्य एवं स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।
उन्होंने बताया कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने और मानवता के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है।
अस्पताल प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर आगे आकर रक्तदान करें और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करेगा ।