BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बारीडीह में 9 अक्टूबर को होगा करम मिलन समारोह, खोड़हा दलों की होगी प्रस्तुति, आदिवासी परंपरा का उत्सव, बारीडीह जतरा मैदान में जुटेंगे पाड़हा राजा


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: पाड़हा संचालन समिति ट्रस्ट की बैठक रविवार को बारीडीह जतराटांड़ में ट्रस्ट अध्यक्ष सह पाड़हा संरक्षक निलमनी भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 पाड़हा राजा विशाल उरांव और 21 पाड़हा राजा महादेव कुजूर उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बारीडीह पाड़हा जतरा मैदान में करम मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में आदिवासी परंपरा के अनुसार कई खोड़हा नृत्य दल शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहेंगे। बैठक में चरवा उरांव, सोमरा उरांव, भौआ उरांव, घिना उरांव, जुगेश उरांव, धनंजय कुमार राय, सुका उरांव, पीटर तिर्की, सोमरा उरांव, बिरूवा खेस, डहरु उरांव सहित कई पाड़हा सदस्य उपस्थित थे।