बड़गाईं में 8.86 एकड़ जमीन खरीद बिक्री के फर्जीवाड़े में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठित
बड़ी खबर
पीएमएलए कोर्ट में 16 आरोपियों के खिलाफ पहले ही हो चुका है चार्जशीट, अब होगा ट्रायल
विशेष संवाददाता
रांची : राजधानी रांची के बड़गांई में 8.86 एकड़ की कथित खरीद बिक्री और जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठित कर दिया गया है। बुधवार शाम पीएमएलए की विशेष अदालत में मामले की सुनवाई हुई। मामले में मुख्यमंत्री के आरोप गठन के बिंदु पर बहस हुई। मुख्यमंत्री कोर्ट के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए। कोर्ट ने उन पर लगे आरोप को पढ़कर सुनाया, जिसे मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपी को निराधार एवं गलत बताया. इसके बाद कोर्ट ने सीएम के खिलाफ आरोप गठित किया। कोर्ट ने पीएमएलए की धारा 3 और 4 के तहत आरोपीयो के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया है। अब इस केस में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
बताते चलें कि बड़गाईं जमान मामले में ईडी की विशेष अदालत पूर्व में अंतू तिर्की, आर्किटेक विनोद कुमार सिंह समेत 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठन कर दिया है। बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं।






