मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति एवं वर्तमान कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को तकनीक आधारित कृषि प्रशिक्षण देने, दलहन एवं मिलेट की खेती को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक जिले में मॉडल कृषक पाठशाला संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। साथ ही पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन एवं अन्य ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि राज्य के किसानों और ग्रामीण परिवारों को अधिकतम लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की





