BREAKING NEWS

logo

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना सरकार की लापरवाही के चलते 11 वर्षों से आधा अधूरा के चलते 2 लाख 25000 जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है सुबोध झा


भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  आदित्य साहू ने सचेतक नवीन जैसवाल को विधानसभा में  बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना के मामला को सदन मैं उठाने एवं स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा सुबोध झा 

आज दिनांक 5 मई को बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में  एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज सभा सांसद श्री आदित्य साहू से मिले  और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना  को धरातल पर उतरने एवं भ्रष्टाचारियों पर करवाई की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा  सुबोध झा ने बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा 793 बार  बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किए गए हैं की पूरी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जी को दिए जिसमें छह बार विधानसभा का घेराव दो बार राज भवन का घेराव एक बार जमशेदपुर से रांची पदयात्रा कर विधानसभा का घेराव एवं 2022 में जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा कर लोकसभा घेराव करने निकले आंदोलनकारी को पांचवा दिन बीच रास्ते में रोक कर झारखंड सरकार के  अभियंता प्रमुख, चीफ इंजीनियर एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा ‌ की दो वर्षों मैं अधूरी योजना पूरा कर दी जाएगी  ‌25 मार्च 2022 को झूठा लिखित अशवासन दिए जाने  और लोकसभा में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण  महतो जी के द्वारा भी 25 मार्च 2026 को पार्लियामेंट में बागबेड़ा  ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मामला उठाई जाने को लेकर बीच रास्ते में झूठ आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित करना पड़ा सुबोध झा ने कहा इस योजना के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 33% वर्ल्ड बैंक के माध्यम से 50% एवं राज्य सरकार के माध्यम से 16% एवं जनता की भागीदारी एक परसेंट 450 रुपए जनरल से और ऐ सी और एसटी से 225 रुपए करके करोड़ों रुपए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा वसूले गए और नीर निर्मल जलापूर्ति योजना के तहत वर्ल्ड बैंक के माध्यम से  फंड प्राप्त  हुआ इस प्रकार से 237 करोड़ 21 लाख रुपए प्रथम चरण में प्राप्त हुए जनता को पानी भी नहीं प्राप्त हुआ और फंड का दुरुपयोग कर फंड समाप्ति की बात कही गई फिर सुबोध झा के नेतृत्व में जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा आंदोलन कर पुन्ह  50 करोड़ 58 लाख से योजना पूरी कराने के लिए  प्रधानमंत्री जी के जल जीवन मिशन के तहत फंड प्राप्त हुऐ। माननीय प्रधानमंत्री जी के फंड का भी दुरुपयोग किए जाने ‌‌ एवं आंदोलन कार्यों को गुमराह करने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर भी की गई और आज भी  21 पंचायत के 113 गांव एवं रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियां के 2 लाख 25  हजार ग्रामीण जनता को 11 वर्षों से राज्य सरकार के लापरवाही के चलते  बुन्द, बुन्द पानी के लिए तरसाए जाने एवं पेयजान एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा फंड का दुरुपयोग करने एवं माननीय प्रधानमंत्री जी एवं झारखंड उच्च न्यायालय  को झूठी रिपोर्ट सौप कर गुमराह करने एवं जनता को गुमराह करने  को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की  ओर से 25 अप्रैल 2025 में उपायुक्त कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन  किया गया था, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बदल गए हैं सुबोध जाने प्रदेश अध्यक्ष को पूरी विस्तृत जानकारी Diye कृपया कर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी आप आदेश दे पानी की समस्या का समाधान के लिए भाजपा सड़क पर उतरे और बरसों पुरानी बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने में सहयोग प्रदान करें ।प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी ने कहा  पूरे प्रदेश में पानी और बिजली के लिए भाजपा सड़क पर उतरेगी घेर प्रदर्शन करेगी और सुबोध जी सचेतक नवीन जैसवाल जी को विशेष कर आपकी योजना को  लिए अपने कक्ष में आमंत्रित किया हूं श्री नवीन जैसवाल जी प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में आए और प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में इस मामले को उठाने एवं पानी बिजली को लेकर पूरे राज्य में सड़क पर उतर कर समस्या का समाधान झारखंड के मुख्यमंत्री  से मिलकर करना होगा और सचेतक श्री नवीन जैसवाल जी को आदित्य साहू जी ने कहा  विधानसभा में जोरदार तरीके से बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को उठाया जाए भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो और जनता को पानी किसी भी कीमत पर उपलब्ध होना चाहिए और नवीन जी आपके साथ में पांच सदस्य कमेटी जाकर के इस योजना का विस्तृत रिपोर्ट लेकर मुख्यमंत्री को पत्र  सोपे। भाजपा विधायक एवं सचेतक नवीन जैसवाल जी के साथ में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही जी को आदित्य साहू जी के द्वारा दिए गए माग पत्र सौंपे गऐ। जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी को भी मांग पत्र देने को कहा गया सुबोध झा ने कहा सांसद श्री विद्युत भरण महतो जी लोकसभा में बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना के मांग को दो बार सदन में उठा चुके हैं भाजपा पूर्वी की लोकप्रिय विधायक  श्रीमती पूर्णिमा साहू जी को भी माग पत्र देने को कहे,  भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष श्री संजीव सिंहा जी को भी मांग पत्र देने को कहे  ओर भाजपा जमशेदपुर महानगर के ओर से 7 मई 2026 को उपायुक्त कार्यालय पर पानी और बिजली को लेकर विशाल घेराव प्रदर्शन  भी किया जाएगा