BREAKING NEWS

logo

बिजली विभाग का कारनामा, उपभोक्ता को थमाया 35 लाख का बिल


बालूमाथ।बालूमाथ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां प्रखंड मुख्यालय निवासी दिलीप कुमार साहू को विभाग की ओर से 35 लाख 89 हजार 272 रुपये 18 पैसे का बिजली बिल थमा दिया गया। इस भारी-भरकम बिल को लेकर उपभोक्ता ने कनीय/सहायक अभियंता, बिजली आपूर्ति प्रमंडल बालूमाथ को लिखित शिकायत देकर जांच और सुधार की मांग की है।दिलीप कुमार साहू ने बताया कि उनका उपभोक्ता संख्या BM3716 तथा खाता संख्या 21234147109 है। उनके अनुसार मीटर की पूर्व रीडिंग 12.41 और वर्तमान रीडिंग 145.54 दर्ज है। इसके बावजूद विभाग ने उन्हें लाखों रुपये का बिल जारी कर दिया, जिससे वे परेशान हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के इस कारनामे से उन्हें मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। उपभोक्ता ने गलत बिल को तत्काल निरस्त करने, वास्तविक खपत के आधार पर संशोधित बिल जारी करने, मीटर व बिल की जांच कराने तथा दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर वे उच्च अधिकारियों, विद्युत नियामक आयोग, उपभोक्ता फोरम और न्यायालय की शरण लेंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ राजदेव मेहता से पूछे जाने पर बताया की अगर बिजली बिल गलत आया हुआ है तो जांच कर उसे सुधारा जाएगा ।