BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बेड़ो में गणपति बप्पा का भव्य आगमन, कलश स्थापना के साथ छह दिवसीय गणेशोत्सव शुरू


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: श्री राधे कृष्ण यूथ संगम महासमिति के तत्वावधान में थाना परिसर, महावीर चौक स्थित गणेश पूजा पंडाल में सोमवार को कलश स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ छह दिवसीय गणेशोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया। पुजारी सोनू पंडा ने गणेश जी की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। पूजा के साथ ही शाम को भगवान गणेश के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए गए। छह दिनों तक भगवान गणेश की विधिवत पूजा, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। पंडाल के अंदर बंगाल के कारीगरों द्वारा विशेष विद्युत चलित सज्जा की गई है। महोत्सव को लेकर महावीर चौक, गुमला रोड और लोहरदगा रोड को आकर्षक रंगीन लाइटों से सजाया गया है। छह दिवसीय पूजा के दौरान प्रत्येक दिन विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पट खुलने के बाद भगवान गणपति के दर्शन के लिए पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, शन्नी टोप्पो, शिव सेना झारखंड प्रमुख दीपक सिंह, भाजपा नेता बलराम सिंह, सुका उरांव समेत कई गणमान्य लोगों ने पंडाल का अवलोकन किया। अतिथियों को पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। पंडाल का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों का अहम योगदान रहा।