मछली मारने के विवाद में हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी मामले की जानकारी
छतरपुर (पलामू): छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन डैम के किनारे हुई धर्मेंद्र राम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) छतरपुर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देवगन डैम के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
जांच के क्रम में पुलिस ने देवगन गांव निवासी अशोक पासवान और सुदेश भुइयां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में अशोक पासवान (लगभग 48 वर्ष), पिता स्व. राम प्रसाद पासवान, ग्राम देवगन तथा सुदेश भुइयां (लगभग 56 वर्ष), पिता स्व. रघुवीर भुइयां, ग्राम देवगन शामिल हैं।






