BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

चरकापहाड़ी में खूंटा पूजन व ध्वजारोहण के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू।


उदय किशोर सिंह, जामताड़ा।

जामताड़ा के गोरायनाला स्थित चरकापहाड़ी मंदिर परिसर में मंगलवार को नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से खूंटा पूजन (ध्वजारोहण)कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी शामिल हुए। विद्वान पंडितों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर दुर्गा पूजा के सफल संचालन की कामना की। इसके बाद पूजा कमेटी की ओर से विधिवत ध्वजारोहण किया गया तथा मां दुर्गा की पूजा के लिए खूंटा गाड़ने की परंपरा पूरी की गई।
इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा का आयोजन करें। उन्होंने पूजा समिति को आयोजन में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे। फुरकान अंसारी के पहुंचने पर समर्थकों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दाऊद अंसारी, मुखिया सुखेंद्र टुडू, पूजा कमेटी अध्यक्ष जयंत दत्ता, राजू दत्ता, कृति मंडल, गौतम मंडल, चंदन नंदी, राजू खां, जयराम मंडल, मिलन दत्ता, राहुल मंडल, चंडी दत्ता, मनबोद दत्ता, अजय रोज, चंदू दत्ता, वर्षा सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।