BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

विधि-व्यवस्था, दशहरा पर्व की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुधार और अवैध खनन पर सदर एसडीएम सख्त, दिए कड़े निर्देश


​पलामू (मेदिनीनगर)

 कमरुद्दीन अंसारी

​पलामू जिला सदरअनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय पांडे ने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, आगामी दशहरा पर्व की सुरक्षा तैयारियों, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार तथा अवैध खनन पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति, सौहार्द, पारदर्शी व्यवस्था और कानून का शासन बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, अवैध क्लिनिकों, बिचौलियों और मिलावटखोरों पर सर्जिकल स्ट्राइक
​एसडीएम संजय पांडे ने स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता लाने और आम जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा को लेकर काफी सजग व सख्त रुख अपनाया है।
​ सदर अस्पताल सहित जिले भर में अवैध रूप से संचालित फर्जी क्लिनिकों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और ऐसे संस्थानों को सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 सदर अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सक्रिय बिचौलियों और भ्रष्टाचार में संलिप्त तत्वों पर नकेल कसने के लिए विशेष निगरानी टीम तैनात की गई है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटखोरों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
​दशहरा (दुर्गोत्सव) को लेकर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
​आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
​सभी प्रमुख पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।
​सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें या अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
​क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन (बालू, पत्थर आदि) तथा इसके अवैध परिवहन के खिलाफ एसडीएम ने शून्य-सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति दोहराई।
 अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं और बिचौलियों के खिलाफ गठित विशेष टास्क फोर्स द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
​अवैध खनन एवं परिवहन में पकड़े जाने वाले वाहनों को जब्त कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
​सदर एसडीएम संजय पांडे ने अनुमंडल क्षेत्र की जनता से खास अपील करते हुए कहा कि वे सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि स्वास्थ्य व्यवस्था  में गड़बड़ी, खाद्य पदार्थों में मिलावट, संदिग्ध गतिविधियों या अवैध कार्य की सूचना तुरंत अनुमंडल प्रशासन को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।