संवाददाता विकास कुमारबेड़ो: राजभवन में बुधवार को बेड़ो कटरमाली 10 पड़हा समिति के अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ दीपक जी भी मौजूद रहे। मौके पर पड़हा अध्यक्ष लकड़ा ने महामहिम राज्यपाल को 20 सितंबर 2026 को रांची जिले के बेड़ो प्रखंड अंतर्गत कटरमाली गांव में आयोजित होने वाले 10 पड़हा करम-पूर्व संध्या समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने हेतु विनम्र आग्रह करते हुए आमंत्रण पत्र सौंपा। भेंट के दौरान राजभवन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पाड़हा व्यवस्था एवं करम पूजा के महत्व पर चर्चा हुई।
10 पड़हा समिति अध्यक्ष सुबोध लकड़ा ने राज्यपाल को सौंपा आमंत्रण पत्र, कटरमाली करम समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आग्रह






