अज्ञात वृद्ध घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती, अब तक नहीं हो सकी पहचान
बालूमाथ। अज्ञात वृद्ध व्यक्ति घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है ।जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।घटना के संबंध में चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया जाता है कि उसे हेरहंज पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था ।जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार वृद्ध सुबह से ही बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। उसके मुंह से खून निकल रहा है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में इलाज जारी रहने के बावजूद अब तक उसे होश नहीं आया है। वृद्ध ने नीले रंग तथा सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है।बालूमाथ अस्पताल ने लोगों से अपील की कि यदि कोई इस वृद्ध को पहचानता हो तो तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या स्थानीय पुलिस से संपर्क करे, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके ।





