देवघर: मुखिया सुनीता देवी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
अमित कुमार
देवघर : आयकर विभाग की एक संयुक्त टीम ने जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत बलथर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी के देवघर शहर के बैद्यनाथपुर और मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर गांव के आवास पर शनिवार 04 जुलाई की अहले सुबह तलाशी अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में देवघर, धनबाद और भागलपुर से पहुंची इनकम टैक्स की टीम शामिल थी।
सूत्रों के अनुसार टीम दोनों आवासों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों या बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक समाचार लिखें जाने तक छापेमारी/जांच जारी है।

