आज से प्रारंभ हो रहे हैं पितृपक्ष को ध्यान में रखते हुए चर्च रोड स्थित "हाफ लंच" भोजन केंद्र में बगैर लहसुन प्याज के भोजन की व्यवस्था की गई है।
विदित हो कि मेदिनी नगर शहर क्षेत्र के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए गत सप्ताह चर्च रोड स्थित लॉन्ड्री मैट्रिक के बगल में हाफ लंच के नाम से भोजन केंद्र की शुरुआत की गई है जो शहर और क्षेत्रवासियों के लिए वरदान बनता जा रहा है।
"हाफ लंच" की प्रोपराइटर अभिलाशा वर्मा ने बताया कि आज भाग दौड़ की जिंदगी में कई लोग समयाभाव और उपलब्धता के कारण शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन से दूर हो रहे हैं और अंततः सड़क किनारे तेल मसाले से भरपूर फास्ट फूड के भरोसे किसी तरह अपने भूख को शांत तो कर लेते हैं मगर लंबे अंतराल के बाद अपने पेट और स्वास्थ्य का नाश कर लेते हैं, अतः मूल रूप से ऐसे लोगों को ही ध्यान में रखकर "हाफ लंच" की शुरुआत की गई है जिसका उद्देश्य स्पष्ट है- थोड़ा खाएं पौष्टिक खाएं, हल्का खाएं स्वादिष्ट खाएं और वह भी पूरी तरह साफ-सुथरे माहौल में एक छत के नीचे। इसलिए आज 27 सितंबर पितृ पक्ष से लेकर 19 अक्टूबर नवरात्रि तक मेरे प्रतिष्ठान में बगैर लहसुन-प्याज के भोजन उपलब्ध रहेंगे।
दुकान के कर्ताधर्ता सूर्योदय सिंह ने बताया कि "हाफ लंच" के वातानुकूलित कमरे में बैठकर राजमा-चावल, कढ़ी-चावल, खिचड़ी-घी के साथ एवं गरम-गरम काले जामुन में ठंडी- ठंडी दही का अनूठा मिश्रण देने की व्यवस्था है और वह भी मात्र ₹50/ पचास रुपए में जो इस क्षेत्र में कहीं नहीं है साथ ही साथ मेरे द्वारा स्वच्छता और पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जाता है ताकि किसी खाने वाले को किसी प्रकार की समस्या ना हो।


