BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष ने डीजीपी से की मुलाकात



रांची, । कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने राज्य में महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की।

गुंजन सिंह ने डीजीपी से मुलाकात के दौरान राज्य में महिलाओं में भय का मुक्त वातावरण कायम कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने और थानों में वर्षों से पेंडिंग पडे महिलाओं से संबंधित मुकदमों पर तेजी से कारवाई करने की मांग की है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, सुन्दरी तिर्की मौजूद थी।