शुभकामना संदेश में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की कृपा से राज्य में शांति, खुशहाली और विकास का वातावरण बना रहे, ऐसी कामना व्यक्त की गई है। साथ ही नागरिकों से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया गया है। रथ यात्रा को भारत के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों में से एक माना जाता है। इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। राज्य सरकार ने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है।
झारखंड सरकार ने राज्यवासियों को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं
रथ यात्रा के पावन अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से राज्य के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं एवं जोहार प्रेषित किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी शुभकामना संदेश में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की है।





