BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पेंटागन ने कहा- ईरान के साथ युद्ध में 10 दिन में अमेरिका के 140 सैनिक घायल


वाशिंगटन,  पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध के पहले 10 दिनों में अमेरिका के लगभग 140 सैनिक घायल हुए हैं। पेंटागन का अनुमान है कि अमेरिका ने युद्ध के पहले दो दिनों में गोला-बारूद पर 5.6 बिलियन डॉलर खर्च किए। खर्च का यह ब्यौरा इस हफ्ते कांग्रेस के साथ साझा किया गया है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के प्रमुख प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बयान में कहा, "इनमें से अधिकतर को मामूली चोट आई है। आठ अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें सबसे अच्छी मेडिकल केयर मिल रही है।" अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ईरान के 16 सैन्य जलयान नष्ट किए जा चुके हैं। बावजूद इसके ईरान होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग बिछाने की तैयारी में दोबारा जुट गया है।