BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नेपाल: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने जीते, तीसरी बार निर्वाचित


काठमांडू, अपने नेतृत्व में पार्टी को अभूतपूर्व विजय दिलाने वाले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने एक बार फिर चितवन निर्वाचन क्षेत्र-2 से भारी मतों से निर्वाचित हुए हैं। लामिछाने ने कुल 54,402 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस की मीना खरेल को 39,468 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। खरेल, 14,564 वोट मिले।

इस सीट पर नेकपा एमाले के उम्मीदवार असीम घिमिरे को सिर्फ 6,992 वोट मिले, जबकि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रताप गुरूंग ने 4,969 वोट हासिल किए।

चितवन-2 में कुल 87,028 वोट पड़े, जिनमें से 2,796 वोट अमान्य घोषित किए गए।

यह लगातार तीसरी बार है जब रवि लामिछाने चितवन-2 से चुनाव जीते हैं। इससे पहले वे साल २०22 के आम चुनाव और २०23 के उपचुनाव में भी इसी क्षेत्र से विजयी हुए थे।

रवि लामिछाने पर दोहरी नागरिकता लेने का आरोप लगने के बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने उनका सांसद पद अमान्य घोषित कर दिया था। चुनाव जीतने के एक साल बाद आए इस फैसले के बाद रवि ने अमेरिकी ग्रीन कार्ड का त्याग करते हुए पुनः नेपाली नागरिकता हासिल की। जिसके बाद अपने रिक्त हुई सीट से उपचुनाव में दुबारा जीत हासिल की थी।