BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बिहार रेजीमेंट केंद्र में मनाया गया 120 इन्फेंट्री बटालियन(टीए)का 77वां स्थापना दिवस


मुकेश कुमार-स्टेट ब्यूरो चीफ

दानापुर/पटना।दानापुर स्थित बिहार रेजीमेंट केंद्र में 120 इन्फेंट्री बटालियन(टीए)का 77वाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। 120 इन्फेंट्री बटालियन(टीए) की स्थापना 22 अगस्त 1949 को कर्नल जे आर शाह की कमान में कटक में की गई थी।स्थापना से लेकर अब तक बटालियन ने युद्ध व शांति काल में कई उल्लेखनीय कार्य किए और देश की सुरक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।इसके लिए बटालियन को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ओर से प्रशंसा पत्र और उड़ीसा सरकार द्वारा कोणार्क चक्र सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।अनेक मौकों पर इस बटालियन के वीर बिहारी सैनिकों ने दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं तथा अपने प्रदर्शन को लगातार ऊंचा रखा है।इस अवसर पर,हमारे देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बटालियन के वीर सैनिकों को याद करने और सम्मानित करने के लिए बिहार रेजिमेंट केंद्र के वीर स्मृति स्थल पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा,समादेष्टा,बिहार रेजिमेंट केंद्र ने कर्नल ऑफ़ बिहार रेजीमेंट की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर समादेष्टा बिहार रेजीमेंट के साथ मेजर जयवीर यादव,सूबेदार मेजर(मानद लेफ्टीनेंट)प्रकाश चन्द्र अरिसल,समेत कई सरदार साहिबान एवं अन्य पदों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेना बैंड द्वारा "वंदे मातरम्" और रेजिमेंटल गीत की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और श्रद्धा से भर दिया।