BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बख्तियारपुर में पूजा के दौरान आरती की थाली से भड़की आग,3 की मौत


मुकेश कुमार-स्टेट ब्यूरो चीफ

पटना(बिहार)।पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बख़्तियारपुर थाना के बाईपास में पंकज कुमार के घर में शिव चर्चा के बाद आरती की राखी थाल से घर के पर्दे में आग लगने से पंकज कुमार की पत्नी और मां के साथ एक भगनी की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई।पीड़ित पंकज ने बताया कि आरती के बाद सभी लोग प्रसाद लेकर चले गए थे,घर से छत पर पंकज काम से गया जब लौटा तो घर में आग लग चुकी थी,किसी तरह अपने बेटे के साथ छत से कूद कर जान बचाया।लोगों की माने तो तीनों मृतक एक जगह पर पाए गये जो एक दूसरे को पकड़े हुए थे।एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दमकल की बड़ी गाड़ियों का इंतजाम बख्तियारपुर में किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दमकल की बड़ी गाड़ियां होती तो सभी को बचाया जा सकता था।तीन लोगों की मौत से पूरे अस्पताल में रोने की आवाज से लोग मातम में थे।मृतकों में पंकज की पत्नी रीमा 45 वर्ष,मां गीता देवी 70 और आस्था 6 माह शामिल है।इस हृदय विदारक घटना से बाद ईलाके में मातम पसरा हुआ है,वहीं पुलिस 2 शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।