BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भू-माफिया का नेटवर्क: LJP विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई पर पुलिस ने कसा शिकंजा,मुजफ्फरपुर में 13 FIR दर्ज


मुकेश कुमार-स्टेट ब्यूरो चीफ

मुजफ्फरपुर/पटना (बिहार)।राज्य में जमीन पर अवैध कब्जे और दबंगई के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।सीतामढ़ी जिले के बेलसंड से लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा)के विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई की मुश्किलें बढ़ गई हैं।मुजफ्फरपुर पुलिस ने जमीन कब्जाने के एक संगठित गिरोह के रूप में काम करने के आरोप में विधायक,उनके भाई और अन्य सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है।

•​20 गाड़ियों के काफिले के साथ तोड़फोड़ और दहशत•

अहियापुर थाना क्षेत्र में लोजपा का झंडा लगी लगभग 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे विधायक के भाई और उनके सहयोगियों पर एक जमीन पर जबरन कब्जा करने और बाउंड्री वॉल को क्षतिग्रस्त करने का गंभीर आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दर्जनों असामाजिक तत्वों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
•​आवास पर सर्च ऑपरेशन•

•संदिग्ध कागजात और स्टाम्प सीज•
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई।डीएसपी विनीता सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विधायक अमित कुमार रानू के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर छापेमारी की।इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लगे हैं, जिनमें ​कई संदिग्ध स्टाम्प पेपर ​जमीन के मालिकाना हक से जुड़े विवादित कागजात
​कंस्ट्रक्शन कंपनी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं।

•​SSP कांतेश कुमार मिश्रा का बड़ा बयान• 

["संगठित भू-माफिया हैं ये"
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए सख्त रुख अपनाया है।उन्होंने कहा ​"जांच में लोजपा विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई की सीधी संलिप्तता उजागर हुई है।पिछले दो दिनों के भीतर विधायक के भाई और सहयोगियों पर कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं।साक्ष्यों से स्पष्ट है कि विधायक के संरक्षण में यह एक संगठित गिरोह (भू-माफिया)के रूप में जमीन कब्जा करने का काम कर रहा था।पुलिस इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी और इस पूरे मामले की रिपोर्ट आर्थिक अपराध इकाई (EOU)को सौंपी जा रही है।"]
​पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दबंग को बख्शा नहीं जाएगा और जब्त दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।