BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर तेजस्वी की बयानबाजी महज राजनीतिक दिखावा:चंदन कुमार सिंह,लोजपा महासचिव


स्टेट ब्यूरो चीफ-रांची एक्सप्रेस 

​पटना(बिहार)।लोक जन शक्ति पार्टी के महासचिव व तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने तेजस्वी यादव के रोजगार संबंधी बयानों को 'राजनीतिक दिखावा' और हास्यास्पद करार दिया।​चंदन कुमार सिंह ने कहा कि जिस दल की पहचान ही कुशासन और युवाओं को अवसरों से वंचित रखने की रही हो,उसके नेताओं द्वारा रोजगार पर बात करना शोभा नहीं देता।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए,जिनकी सरकार ने 'सात निश्चय-2' के तहत 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 38 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देकर देश में एक मिसाल पेश की है।​अतीत के शासनकाल पर सवाल ने 1990 से 2005 के लालू-राबड़ी शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन 15 वर्षों के दौरान बीपीएससी के जरिए केवल 19,538 लोगों को नौकरियां मिली थीं और महज 33,499 शिक्षकों का नियोजन हुआ था।उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में नौकरियों की बोली लगती थी और युवाओं को बदहाली का सामना करना पड़ता था।
​विपक्ष में रहकर सवाल उठाना आसान
​महागठबंधन सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए लोजपा नेता चंदन कुमार सिंह ने सवाल किया कि बतौर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने युवाओं के लिए कौन-सी ठोस योजना बनाई?उन्होंने झारखंड में सहयोगी सरकार के दौरान वहां के छात्र आंदोलनों पर तेजस्वी की चुप्पी और बिहार के छात्र आंदोलनों के समय उनकी प्राथमिकताओं पर भी सवाल उठाए।लोजपा महासचिव श्री सिंह ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार 'सात निश्चय-3' के तहत 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने के संकल्प पर तेजी से काम कर रही है।बिहार में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए लगातार एमओयू किए जा रहे हैं,जिसका सीधा लाभ आने वाले समय में राज्य के युवाओं को मिलेगा।