BREAKING NEWS

logo

सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को होगी बीएलओ बीएलए -2 की बैठक और चुनाव पाठशाला


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 14 जुलाई को बीएलओ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 की द्वितीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला आयोजित की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी इरो , ऐरो , अतिरिक्त ऐरो एवं बीएलओ को निर्धारित समय पर बैठक आयोजित कर पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं गंभीरता से संपन्न कराने का निर्देश दिया है बैठक में एएसडीडी अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं, अपूर्ण गणना प्रपत्रों, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के सत्यापन सहित मतदाता सूची के शुद्धिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बैठक की कार्यवाही का विधिवत अभिलेखीकरण, फोटोग्राफी एवं आवश्यक विवरण समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी बीएलए 2, जनप्रतिनिधियों एवं मतदाताओं से बैठक में सक्रिय भागीदारी कर मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाने में सहयोग करने की अपील की।