BREAKING NEWS

logo

रोटरी नेत्र चिकित्सालय में पीएसए ब्लड जांच शिविर का आयोजन, 36 लोगों की हुई जांच


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह :रोटरी क्लब गिरिडीह के तत्वावधान में सोमवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में पीएसए (परोसताते स्पेशफिक एंटीजन ) ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु के 36 लोगों की पीएसए जांच की गई इस जांच का उद्देश्य प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने, संक्रमण अथवा प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना और समय रहते उपचार सुनिश्चित करना है। शिविर में विशेषज्ञों की देखरेख में लोगों की जांच की गई तथा प्रोस्टेट स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया शिविर के सफल आयोजन में रोटरी क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष बरनवाल, मेडिकल प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. विकास लाल, तरणजीत सिंह, विकास बगड़िया, अभिषेक जैन, मनीष तर्वे, विकास बसईवाला एवं देवेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविरों का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर बेहतर उपचार का अवसर उपलब्ध कराना है।