• वॉलंटियर्स को एएसडीडी सूची बनाने और घर-घर सर्वे का दिया गया प्रशिक्षण.
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी* की अध्यक्षता में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण SIR को लेकर समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर बुलाई गई थी।
बैठक में SIR कार्य से जुड़े सभी SIR वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें *घर-घर जाकर सामग्री वितरण, संग्रहण और एएसडीडी सूची* तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
एएसडीडी का मतलब है - *Absent, Shifted, Dead, Duplicate* मतदाताओं की सूची। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह सूची पूरी सटीकता के साथ तैयार की जाए।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने वॉलंटियर्स को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर काम करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेटेड बनाना लक्ष्य है। कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं, इसके लिए वॉलंटियर्स बीएलओ को हर संभव सहयोग दें।
बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों ने भी वॉलंटियर्स को फील्ड में आने वाली दिक्कतों के समाधान के टिप्स दिए और निष्पक्षता व समय सीमा में कार्य पूरा करने पर बल दिया।





