मिसरना डकैती कांड का एक आरोपित को पुलिस ने गिरफतार कर भेजा जेल
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर : थाना की पुलिस ने डकैती कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि आरोपित अपराधी इमामुद्दीन अंसारी मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के घाघरा गांव का रहने वाला है । गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसके घर से उसके में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया। घटना के बाद से ही आरोपित जगह बदल बदल कर रह रहा था। पुलिस उसे तलाश रही थी।बताया जाता है कि पिछले साल अक्टूबर माह में मिसरना गांव निवासी सीताराम मंडल के घर आठ - दस की संख्या में अज्ञात अपराध कर्मियों ने हथियार के भय दिखाकर घर में रखें 12 लाख 50 हजार रुपया नगद और सात लाख करीब 7 लाख रुपए के आभूषण डकैती कर लिया गया था । इस मामले में इस मामले को लेकर पुलिस ने घटना को उद्वेदन कर चुकी है। इस मामले को लेकर पहले 9 अपराध कर्मी को पुलिस जेल भेज चुकी है।छापेमारी दल में थाना प्रभारी मधुपुर राजीव कुमार,मारगोमुंडा थाना प्रभारी शाशि कपूर सब इंस्पेक्टर धर्मवीर भगत आदि पुलिस शामिल थे।




