BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

30 वर्षों से चली आ रही परंपरा में जुड़ा नया अध्याय, रेडमा ठाकुरबाड़ी मंदिर में रामायण पूजा का आयोजन


पलामू/मेदिनीनगर। मेदिनीनगर के रेडमा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में मंदिर समिति की ओर से रामायण पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी लक्ष्मी नारायण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

उद्घाटन के दौरान लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि रेडमा में रामायण पूजा की यह परंपरा करीब 30-32 वर्षों से चली आ रही है। इसे स्वर्गीय दामोदर तिवारी एवं स्वर्गीय लव कुमार ने प्रारंभ कराया था, जिसे आज भी रेडमा के लोग निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी एवं मंत्री उदयनारायण तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।

उन्होंने रेडमा से अपने पारिवारिक एवं भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि इसी गांव में उनके मामा स्वर्गीय अमर तिवारी एवं नाना राम नारायण तिवारी उर्फ बुटु तिवारी का घर है। उनका जन्म और शिक्षा-दीक्षा भी इसी क्षेत्र में हुई है। कार्यक्रम में मिले सम्मान से भावुक होते हुए उन्होंने स्वर्गीय दामोदर तिवारी एवं स्वर्गीय लव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लक्ष्मी नारायण तिवारी ने घोषणा की कि गांव के पूर्वज स्वर्गीय गौरी शंकर तिवारी की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से प्रतिमा के लिए स्थल का चयन कर दो सप्ताह के अंदर जानकारी देने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

कार्यक्रम में बाहर से पहुंचे व्यास मंडली के विपिन बिहारी पाठक, शिव कुमार चौधरी,शिव कुमार चौधरी एवं धनबाद से पधारे शिव कुमार यादव को उद्घाटन करता ने माला देकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई  इस ब्यास मंडली ने भव्य कार्यक्रम की प्रस्तुति कर स्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यतिथि और अधिवक्ता रुचिर कुमार तिवारी विशिष्ट अतिथि सीता राम तिवारी ग्राम वासियों में सुरेंद्र तिवारी राजेंद्र तिवारी जसवंत तिवारी गुड्डू तिवारी बाल मुकुंद तिवारी सुनील तिवारी शिवध्यान तिवारी तिवारी जय कुमार दुबे रामाशीष पांडे विश्राम दुबे गणेश रवि बाल मुकुंद तिवारी बिक्रमा तिवारी, सुनील तिवारी, अमरेश कुमार पाण्डेय बीरेन्द्र तिवारी, ओम तिवारी उर्फ़ सतीश कुमार तिवारी  सत्येंद्र कुमार उपाध्याय कमल कान्त तिवारी बिहारी तिवारी मनोज तिवारी, बीरू ब्यास इत्यादि हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।