पलामू में शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग शुरू, सामाजिक और पारिवारिक विघटन को दिखाएगी फिल्म
मेदिनीनगर। पलामू जिले में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्था मासूम आर्ट ग्रुप के बैनर तले बनने वाली हिंदी शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ की शूटिंग शनिवार से शुरू हो गई। शहर के नवाटोली, गुरुद्वारा रोड और बैरिया चौक सहित कई स्थानों पर फिल्म के दृश्यों की शूटिंग की गई। शूटिंग से पहले विधिवत मुहूर्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुहूर्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने-माने कला समीक्षक एवं स्वतंत्र स्तंभकार रवींद्र त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक सह समाजसेवी बृजेश शुक्ला मौजूद रहे। रवींद्र त्रिपाठी ने मुहूर्त क्लैप देकर फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पलामू की धरती साहित्य और कला के क्षेत्र में काफी समृद्ध रही है। यहां से कई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मासूम आर्ट ग्रुप स्थानीय कलाकारों को मंच देकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
पूर्व सैनिक सह समाजसेवी बृजेश शुक्ला ने कहा कि मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकार लगातार समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं। उम्मीद है कि ‘शुगर’ के माध्यम से भी समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश सामने आएगा।
फिल्म की निर्माता मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि ‘शुगर’ के जरिए वर्तमान सामाजिक एवं पारिवारिक विघटन को सामने लाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की कहानी आज के दौर की सामाजिक परिस्थितियों और परिवारों के बदलते स्वरूप को केंद्र में रखकर तैयार की गई है।
खुशी शुक्ला करेंगी अभिनय की शुरुआत
शॉर्ट फिल्म ‘शुगर’ के जरिए खुशी शुक्ला पहली बार अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल






