BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छात्रों पर लाठी चार्ज लोकतंत्र पर हमला : विधायक, सत्येंद्र तिवारी


पलामू :रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, गढ़वा एवं अन्य जिलों में छात्रों द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राहुल गांधी के पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया जाना एवं पुलिस द्वारा निहत्थे छात्रों पर लाठी चार्ज करना प्रजातंत्र के लिए घातक एवं निंदनीय है। पुलिस की एक तरफा कार्रवाई जिसमें बच्चियों को भी नहीं बखक्शा गया हेमंत सरकार की यह हरकत नक्सलवाद की याद दिलाती है। यह बातें विधायक सत्येंद्र तिवारी ने एक प्रेस वार्ता में कहे।
उन्होंने कहा कि रांची में परीक्षाओ में व्यापक सुधार और पारदर्शिता लाने एवं जेपीएससी, जेएससीसी सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच को लेकर छात्रों ने आंदोलन किया था। जिसे हेमंत सरकार ने विशेष कैबिनेट की बैठक में परीक्षाओं को रद्द करने संबंधित नोटिफिकेशन जारी करके एक साजिश के तहत  आंदोलन को समाप्त करा दिया गया था। बाद में उच्च न्यायालय ने सरकार ने अपना पक्ष ही नहीं रखा तो न्यायालय ने सरकार के आदेश पर स्थगन आदेश दे दिया। इस तरह सरकार ने छात्रों के साथ विश्वासघात कर उन्हें धोखा दे दिया इसी से व्यथित होकर छात्रों ने  प्रतीकात्मक रूप में सरकार का पुतला दहन कर विरोध करने जा रहे छात्रों पर लाठियां चलवा दी जिससे वह घायल हो गए हैं इस घटना की अभिलंब जांच की जाए और उसमें शामिल लोगों को गिरफ्तारी की जाए। श्री तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार अहंकार में है मनमानी करके छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है।
प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव कुमार मिश्रा जिला महामंत्री विजय ठाकुर एवं अजय सिंह एसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रभात भुइया आईटी सेल के शुभम प्रसाद प्रियरंजन पाठक जितेंद्र सिंह एवं अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।