BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बाबाधाम में आस्था का सैलाब; 25वें दिन तड़के 04:11 बजे खुला पट


बाबाधाम में आस्था का सैलाब; 25वें दिन तड़के 04:11 बजे खुला पट


अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 25वें दिन रविवार, 23 अगस्त को बाबा नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 04:11 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया, जो अनवरत जारी है।

भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा रूट लाइन गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों से पट गया। 'बोल-बम' के जयकारों से मेला क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पहुंच रहे शिवभक्तों के उत्साह के सामने थकान बेअसर दिखी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रूट लाइन में सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता की हर बिंदु पर निगरानी की जा रही है। QRT और पुलिस बल 24 घंटे तैनात हैं ताकि हर कांवरिया को सुरक्षित और सुखद आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।