BREAKING NEWS

logo

ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न, पवन बने जिला सचिव व किशोर को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह:ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को गिरिडीह के न्यू परिषद भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश संयोजक अजीत कुमार पप्पू चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, महानगर अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अनूप चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष बबलू चंद्रवंशी, रणजीत राम मुखिया, युवा नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी सहित प्रखंड एवं जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत अजीत कुमार पप्पू चंद्रवंशी को पुनः प्रदेश संयोजक चुने जाने पर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करने एवं शुभकामनाएं देने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा पदाधिकारियों ने उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र में नियमित मासिक बैठक आयोजित करने तथा शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया बैठक में सर्वसम्मति से पवन चंद्रवंशी को जिला सचिव एवं किशोर चंद्रवंशी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं बैठक में छोटेलाल रवानी, दिनेश चंद्रवंशी, सुरेश राम, चंदन चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।