BREAKING NEWS

logo

देवघर में धूमधाम से मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस


■ विधायक सुरेश पासवान और जिलाध्यक्ष ने काटा केक, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र.  

अमित कुमार 
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना 30वां स्थापना दिवस रविवार 05 जुलाई को देवघर में धूमधाम पूर्वक पूरे जोश के साथ मनाया। जिला इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम महेश गार्डन, सत्संग परिसर में हुआ। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवघर विधायक सुरेश पासवान‌ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. फनी भूषण यादव ने की, जबकि मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने मंच संचालन किया। 

इस मौके पर विधायक सुरेश पासवान और जिलाध्यक्ष डॉ. फनी भूषण यादव ने संयुक्त रूप से केक काटकर पार्टी के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव भूतनाथ यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हैदर खान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष लालमोहन मांझी, प्रदेश सचिव मुकेश प्रसाद यादव, अनुमंडल अध्यक्ष रामकृष्ण पासवान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। 

इसके अलावा नरेश यादव, मनोरंजन यादव, विनोद यादव, युवा नेता कैलाश यादव, नगर अध्यक्ष पिंटू यादव, युवा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, मजदूर यूनियन अध्यक्ष जमीर अंसारी, पूर्व मुखिया तेजू यादव और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने एकजुट होकर 2026 के आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का संकल्प भी लिया।