BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज का 42वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से संपन्न, हजारों स्वजातीय हुए शामिल


पूजा-अर्चना के बाद खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, रोहित गुप्ता की प्रस्तुति पर झूमे लोग
मेदिनीनगर। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा हलवाई समाज, पलामू जिला के तत्वावधान में परम पूज्य बाबा गणिनाथ गोविन्द महाराज जी का 42वां वार्षिक महोत्सव शनिवार को स्थानीय दीनदयाल सभागार टाउन हॉल में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
महोत्सव की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पुरोहित महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जजमान मनोहर कुमार एवं उनकी पत्नी सहित 101 महिलाओं ने पूजा में भाग लिया। इसके बाद समाज का झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता, पूजा कमिटी अध्यक्ष रंजन कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर कुमार, लाली, विनय कुमार उर्फ बिनु सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूजा कमिटी की महिला सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
पूजा-अर्चना के बाद मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक रमाकांत कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
महोत्सव के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। खेलकूद कार्यक्रम में भीम प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, पूजा कमिटी के महामंत्री विजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष दीपक प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, दशरथ गुप्ता, अनिल, सुनील, ब्रजेश, धर्मेंद्र, उमेश प्रसाद, विजय कुमार उर्फ पिंटू, राजकुमार, दामोदर प्रसाद, महावीर प्रसाद, अमलेश प्रसाद, खेल प्रभारी आशीष, प्रदीप गुप्ता, राजेश, विजय प्रसाद लेस्लीगंज सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम में अमर कुमार शिक्षक, विवेक, सूरज नारायण, सुनील कुमार मुन्ना, अमन, अमित, सुरेंद्र कुमार सतबरवा, मनोज कुमार हरिहरगंज, वासुदेव प्रसाद रांची सहित समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार रोहित गुप्ता ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन अमर कुमार गुप्ता ने किया।
महोत्सव में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया। श्रद्धा, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर कार्यक्रम देर तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाज के लोगों के प्रति आभार जताया।