BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा 15 सितंबर को ज्योति आईटीआई मेदिनीनगर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन


ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांदु मोहल्ला मेदिनीनगर में दिनांक  15  सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा अप्रेंटिसशिप कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाना है जिसमें जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष है किसी भी आईटीआई से फिटर, इलेक्ट्रीशियन ,वेल्डर,   डीजल मैकेनिक,मशीनिस्ट, टर्नर आदि से पास आउट अभ्यार्थी भाग ले सकते है  यह चयन प्रक्रिया पूर्णता निशुल्क है अधिक जानकारी के लिए 8084168333  पर संपर्क किया जा सकता है  इच्छुक अभ्यार्थी अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की छाया प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित   प्लेसमेंट में भाग ले सकते हैं  संस्थान के सचिव ज्योति पांडे ने आईटीआई पास युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया है देश के प्रतिष्ठित कंपनी  टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में अप्रेंटिसशिप करने का यह सुनहरा अवसर है ।