BREAKING NEWS

logo

उत्तर कोयल मुख्य नहर के बिशुनपुर गांव के पास नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस


हुसैनाबाद:कृष्णा यादव 

हुसैनाबाद (पलामू):- हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर के किनारे गुरुवार को अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान ऊपरी कला के बहोरन बीघा निवासी लगभग 70 वर्षीय जब्बार खां के रूप में हुई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला एवं थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। उसने ब्लैक-ग्रे धारियों वाली लुंगी और गोल्डन-पीले रंग की गंजी पहन रखी थी। बाद में परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान ऊपरी कला के बहोरन बीघा निवासी जब्बार खां के रूप में की गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। वहीं हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने शव मिलने की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति शव मिला है वह तीन दिन से घर से ग़यब था जिसकी खोजबीन परिजन कर रहे थे।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।