BREAKING NEWS

logo

बड़की सरैया नगर क्षेत्र के कोवडियाटोला में शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने संगठन को दी मजबूती की धार, कई महिला-पुरुष व युवा झामुमो में शामिल|


रांची एक्सप्रेस संवाददाता सरिया 

सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के कोवडियाटोला में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सह झामुमो नेता फागु पंडित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो के केंद्रीय कमिटी सदस्य नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल तथा उपप्रमुख रामदेव यादव मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान झामुमो की नीतियों और संगठनात्मक कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के कई महिला-पुरुष एवं युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का पार्टी का झंडा और पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा कि झामुमो हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में दयानंद सोनी, बिनोद सोनार, अर्जुन सोनार, मिसरी सोनार, धीरेन्द्र, बिरेन्द्र, प्रदीप, अजीत, लक्ष्मी सोनार, दीपक, मंटू, संतोष, देवकी, गणेश, पिंटू, विजय, किशोर, बंटी और सुबोध सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा शामिल थे।