BREAKING NEWS

logo

देवघर : ड्यूटी न होने पर भी अस्पताल पहुंचे डॉ. रवि रंजन, बचाई जच्चा-बच्चा की जान.


देवघर : ड्यूटी न होने पर भी अस्पताल पहुंचे डॉ. रवि रंजन, बचाई जच्चा-बच्चा की जान.  

■ मेयर रवि राउत ने चिकित्सक की तत्परता को बताया मानवता की मिसाल.

फोटो 

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : बुधवार रात देवघर सदर अस्पताल में एक प्रसूति महिला की गंभीर स्थिति ने सभी को चिंता में डाल दिया। महिला की हालत नाजुक थी और जच्चा और बच्चा दोनों की जान खतरे में थी।

उस समय शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. रवि रंजन अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर रवि राउत ने उनसे अनुरोध किया। मेयर के आग्रह पर डॉ. रंजन ने बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर पूरी कुशलता से सफल प्रसव कराया।

महापौर रवि राउत ने बताया कि डॉ. रंजन की तत्परता और सूझबूझ के कारण जच्चा और बच्चा दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, "डॉ. रवि रंजन जैसे कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और जनप्रिय चिकित्सक देवघर के लिए गौरव हैं। संकट के समय उन्होंने देवधर्म निभाकर मानवता की अद्भुत मिसाल पेश की है। उनके सेवा भाव और कर्तव्यपरायणता के लिए मैं कोटि-कोटि अभिनंदन करता हूं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु रखे ताकि वे इसी तरह जनसेवा करते रहें।"

अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी डॉ. रंजन की इस पहल की सराहना की और इसे चिकित्सा सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण बताया।