BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी श्रद्धांजलि, कहा— अपूरणीय क्षति


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री अपने पत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे और दिवंगत मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी नेता को खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री एवं श्रीमती कल्पना सोरेन ने दिवंगत नेता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मंगलवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।