BREAKING NEWS

logo

बीडीओ ने एसआईआर कार्य में तेजी के लिए प्रखंड कर्मियों संग बैठक.


• गांव-गांव जाकर मतदाताओं को फार्म भरने व जमा कराने में सहयोग का निर्देश.



रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : बीडीओ सी.के. सिंह ने एसआईआर कार्य मे सहयोग के लिए सोमवार शाम प्रखंड सभागार में प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक किया। 

इस दौरान बीडीओ ने सभी कर्मियों को एसआईआर फार्म भरने के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र का वितरण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। परंतु मतदाताओं को फार्म भरने में परेशानी होने की शिकायत क्षेत्र से लगातार मिल रही है। जिसके कारण फार्म जमा करने की प्रक्रिया धीमी चल रही है। इसको लेकर प्रखंड कर्मियों को फार्म भरने का प्रशिक्षण देते हुए उन्हें क्षेत्र में घूम-घूम कर मतदाताओं को फार्म भरवाने में सहयोग करने एवं भरे हुए गणना प्रपत्र को जमा करवाते हुए ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि तय समयसीमा के अंदर एसआईआर के कार्य को सही तरीके से पूरा किया जा सके। वहीं बताया कि कोई योग्य मतदाता एसआईआर से वंचित नहीं रहे। इस कार्य मे सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता कप्यूटर ऑपरेटर, पंचायत सचिव व अन्य कर्मियों को अपेक्षाकृत सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है। बीडीओ ने कहा कि अब तक 35 फीसदी डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं रविवार तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि बिना मैपिंग हुए मतदाताओं का कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे के बाद राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन बैठक किया जाएगा। उससे पूर्व सभी प्रखंड कर्मियों एवं सुपरवाइजर को प्रखंड सभागार में  एकत्रित कर  बैठक किया गया। बैठक में बीपीआरओ श्रीकांत मंडल, बीपीओ अक्षय दत्ता , कनीय अभियंता सत्येंद्र कुमार, नाजिर शंभू श्रीवास्तव, प्रधान सहायक बिपिनचंद्र झा, जनसेवक संजू कुमारी, ऑपरेटर सरोज कुमार, विजय संतोष समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।