BREAKING NEWS

logo

फैमिली कोर्ट के वारंट पर 06 माह से फरार सद्दाम हुसैन गिरफ्तार.


■ भरण-पोषण नहीं देने पर सारठ पुलिस ने मार्गोमुंडा से पकड़ा.  


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

सारठ (देवघर) : देवघर फैमिली कोर्ट से जारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए सारठ पुलिस ने सोमवार, 13 जुलाई को 6 माह से फरार चल रहे वारंटी *सद्दाम हुसैन* को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने बताया कि फैमिली कोर्ट, देवघर के आदेश की अवहेलना करते हुए अभियुक्त पिछले *6 माह से पीड़िता को भरण-पोषण की राशि* नहीं दे रहा था। इसी मामले में न्यायालय ने वारंट निर्गत कर गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
  
थाना प्रभारी के निर्देश पर *एएसआई रामवृक्ष सिंह* ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ *मार्गोमुंडा थाना पुलिस* के सहयोग से छापेमारी कर अभियुक्त को मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे सारठ थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई कर *जेल भेज* दिया गया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार *सद्दाम हुसैन, सारठ थाना क्षेत्र के कालीजोत गांव* का निवासी है। आरोप है कि दो बच्चियां होने के बाद उसने पत्नी को छोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।