BREAKING NEWS

logo

देवघर : "सेवा और सौहार्द की मिसाल" - विदाई पर भावुक हुए एसबीआई कृष्णापुरी के शाखा प्रबंधक पोरेश कुमार.


■ मृदुभाषी स्वभाव से 01 साल में ही जीता ग्राहकों का दिल, अब पाकुड़ में संभालेंगे जिम्मैदारी.


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर :  भारतीय स्टेट बैंक , कृष्णापुरी शाखा में *शाखा प्रबंधक पोरेश कुमार* की विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 करीब *01 साल* तक शाखा का नेतृत्व करने के बाद उनका *पाकुड़ जिले* में स्थानांतरण हुआ है।

बैंक परिसर में आयोजित विदाई समारोह में बैंक कर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। तस्वीरों में बैंक स्टाफ के साथ केक काटने और भावुक पलों को कैद किया गया।

*कम समय में बनाई खास पहचान*  
बैंक कर्मियों और ग्राहकों ने बताया कि पोरेश कुमार अपने *मृदुभाषी, मिलनसार और सहयोगात्मक रवैये* के कारण कम समय में ही सभी के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे। लेन-देन से लेकर ग्राहक सेवा तक हर मामले में उनका व्यवहार सराहनीय रहा।

बैंक स्टाफ ने कहा कि उनके कार्यकाल में शाखा में अनुशासन के साथ-साथ ग्राहक संतुष्टि का स्तर भी बढ़ा। 

स्थानांतरण आदेश के बाद अब वे पाकुड़ जिले में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। विदाई के मौके पर पोरेश कुमार ने कहा कि देवघर के ग्राहकों और स्टाफ का सहयोग उन्हें हमेशा याद रहेगा।

समारोह में बैंक के बबलू कुमार, स्मृति आनंद, पीबीटी तिरुपाम्मा समेत कई बैंककर्मी मौजूद थे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।