पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर कांग्रेस और इंटक नेताओं ने जताया शोक
■ झारखंड ने खोया जनसेवा को समर्पित नेता.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मलिक के निधन पर जिले के कांग्रेस और इंटक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, देवघर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिकांत यादव, देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, जिला इंटक उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, गंगाधर रजक, महासचिव पूजा देवी और मोहनपुर प्रखंड इंटक अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि
मन्नान मलिक एक कर्मठ, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हमेशा जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे। उनके निधन से न केवल कांग्रेस परिवार को बल्कि पूरे झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है।
नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।




