मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने किया आधा दर्जन मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण.
■ मतदाताओं से समय पर SIR फॉर्म जमा करने की अपील.
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
करौं : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- 2026 प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने क्षेत्र के 06 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और बीडीओ ऋषि राज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीओ ने उत्क्रमित उवि सिरसा बूथ संख्या 267, उत्क्रमित मवि टेकरा बूथ संख्या 273, उत्क्रमित मवि नवाडीह लेरवा बूथ संख्या 280 और उत्क्रमित प्रावि भितिया बूथ संख्या 280 सहित अन्य केंद्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने बीएलओ से गणना प्रपत्र के वितरण और उठाव, डिजिटलाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि रोजाना अधिक से अधिक संख्या में एसआईआर फॉर्म जमा कराएं ताकि कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। इस काम को समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने गणना प्रपत्र भरकर समय पर जमा करें ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाई जा सके।
निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार यादव, राजेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।



